फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गोली मारने की धमकी देकर 50 लाख के आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेसर थाना इलाके में हुई वारदात, बाइक पर सवार होकर आए थे तीन बदमाश
विज्ञापन

पुलिस व अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंच जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके के गांव सरूरपुर में बुधवार दोपहर जूलरी शॉप संचालक से गोली मारने की धमकी देकर लगभग 50 लाख रुपये की जूलरी लूट ली गई। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना पुलिस के साथ ही अपराध शाखा टीमें भी जांच में जुटी हैं।

गांव सरूरपुर में सैनी चौपाल के पास सेक्टर-85 के रहने वाले संजय की श्रीजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार दोपहर लगभग पौने 2 वह दुकान में बैठे थे। तभी लाल रंग की अपाचे बाइक पर तीन युवक यहां पहुंचे। तीनों के चेहरे ढंके थे और हेलमेट पहना हुआ था। दो युवक दुकान के अंदर गए, जबकि तीसरा बदमाश बाइक को चालू रख बाहर ही खड़ा रहा। दुकान के अंदर घुसते ही दोनों युवकों ने पहले संजय ने बात की और अचानक से चाकू दिखाकर सारा सामान बैग में रखने के लिए कहा। संजय ने विरोध किया तो एक आरोपी ने तमंचा निकालकर संजय की कनपटी पर लगाकर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

तमंचा कनपटी पर लगते ही दुकान संचालक डर गए और लगभग 350 ग्राम सोने के जेवरात बदमाशों ने लूटकर बैग में रख लिए। फिर बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर आरोपी भाग गए। दुकानदार संजय ने बताया कि शादियों का सीजन होने के कारण दुकान में काफी मात्रा में सोने के तैयार जेवरात रखे हुए थे, जो उन्होंने ग्राहकों की डिमांड पर तैयार कराए थे। पीड़ित के अनुसार वारदात से कुछ देर पहले ही एक ग्राहक अपने तैयार आभूषण दुकान से लेकर गया था। वारदात की सूचना मिलते ही थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
जूलरी शॉप के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में लूट की वारदात कैद हुई है। लेकिन इसमें बदमाशों के चेहरे नहीं दिख सके। आस-पास की अन्य दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस चेक कर रही है ताकि बदमाशों की बाइक का पता लगाकर उन तक पहुंचा जा सके। अपराध शाखा के सूत्रों के अनुसार बदमाश जिस बाइक पर सवार होकर आए थे, उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें