फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेडिंग के नाम पर 7.20 लाख रुपये की ठगी में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना एनआईटी की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 77 लाख की ठगी मामले में 3 आरोपी पेटीवाला मोहम्मद, हिमांशु व वनराज सिंह को गिरफ्तार किया है। मेवला महाराजपुर में निवासी ने आरोप लगाया कि वह फेसबुक के माध्यम से ठगों के संपर्क में आया। जिसके बाद उसकी बात ठगों से कॉल पर हुई। जहां उसे ट्रेडिंग करके अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया।

उसके पास एक लिंक भेजा और उसका अकाउंट खुलवा कर निवेश करने को कहा गया। पहले उसने 50 हजार रुपये उस खाता में डाले जो यूएसडीटी के रूप में उस खाता में दिखने लगे। उसके बाद ठगों के कहे अनुसार वह निवेश करता रहा और कुल 7 लाख बीस हजार रुपये का निवेश किया। जब उसने लाभ के साथ रुपये निकालने चाहे तो उसके खाता को ब्लॉक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए पेटीवाला मोहम्मद, हिमांशु व वनराज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें