फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक पर सुए से हमला करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। आदर्श नगर क्षेत्र में युवक पर सुए से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान भूपेन्द्र उर्फ घोड़ा (25), दीपक (23) व भूपेन्द्र उर्फ भुप्पी (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मलेरना निवासी राज ने थाना आदर्श नगर में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 11 नवंबर की रात को आरोपी घर पर आए और पत्थर मारने लगे। अगले दिन जब वह अपने दोस्त के घर बैठा था, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उस पर सुए से हमला कर दिया। थाना आदर्श नगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी और पीड़ित एक ही एरिया के रहने वाले हैं। आरोपियों ने किसी बात की रंजिश के चलते मारपीट की और सुए से हमला कर दिया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें