फरीदाबाद। मुजेसर एरिया में प्लॉट में घुसकर महिला व बेटे पर हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को मुजेसर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुजेसर निवासी सोनू लांबा, संजय कॉलोनी निवासी अनिल मिश्रा और प्रशांत त्रिपाठी के तौर पर हुई। अनिल मिश्रा बिहार मोतिहारी का और प्रशांत त्रिपाठी यूपी अंबेडकर नगर का मूल निवासी है।
पूछताछ में सामने आया कि यह प्लॉट सोनू के चाचा का था जिसको लेकर इनका झगड़ा चल रहा था। सोनू के चाचा ने ये प्लॉट शिकायतकर्ता महिला के परिवार को बेच दिया था। इस बात को लेकर ये उनसे रंजिश रखते थे। जिसके बाद सोनू और उसके भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मां-बेटे पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। ब्यूरो