फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मारपीट के मामले में तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भरत सिंह (32), नरेन्द्र कुमार (23) व पवन कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार आशु निवासी पर्वतीय कॉलोनी ने शिकायत में बताया कि 1 अक्तूबर को उसके छोटे भाई अमित ने कुछ बदमाशों को गाली-गलौज करने से रोका था। जिसके कुछ देर बाद बदमाशों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन


महिला के गले से मंगलसूत्र छीना
बल्लभगढ़। सेक्टर-23 ए निवासी महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटने का मामला सामने आया है। पायल गुप्ता ने बताया कि 8 अक्तूबर की शाम को वह अपने घर के पास सड़क पर टहल रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। थाना मुजेसर पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें