फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकल फॉर लोकल आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाएं : विपुल गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा, हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल फरीदाबाद आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगी ने की। इस दौरान विपुल गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं से वोकल फॉर लोकल आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा हरियाणा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ सरमा, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने संगठन सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व के विकास तथा केंद्र सरकार की लोक हितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की। वहीं मंत्री राजेश नागर और हरियाणा के खेल एवं युवा मंत्री और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री गौरव गौतम ने भी युवाओं को वोकल फॉर लोकल आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर पहुंचकर स्वदेशी के लिए करेंगे जागरूक : योगेन्द्र शर्मा

प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के बाद युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि देशवासी जो भी खरीदें वो देश में ही बना ही हो। चाहे दीपावली की मूर्तियां हों या मोबाइल-टीवी-फ्रिज हो। उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए। सभी व्यापारी भाई-बहन जो भी बेचें वो देश में ही बना होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें