दो आरोपी दिल्ली और एक आरोपी गाजियाबाद का निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर 10,00,098 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने दूसरी लेयर के खाताधारक सहित तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी सिद्धांत और मनप्रीत व गाजियाबाद निवासी कपिल के रूप में हुई है। पुलिस ने सिद्धांत और कपिल को देहरादून व मनप्रीत को सेक्टर-17 से गिरफ्तार किया।
जांच में पता चला कि ठगी की रकम पहले दो बैंक खातों में भेजी गई थी। इसके बाद दूसरी लेयर में सिद्धांत के खाते में 1.04 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। पुलिस के अनुसार सिद्धांत ने अपना बैंक खाता कपिल को और कपिल ने आगे मनप्रीत को मुहैया कराया था। तीनों आरोपी स्नातक हैं। अदालत में पेशी के दौरान आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये जमा कराए, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। मामले में अब तक 5.50 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-85 निवासी पीड़ित ने साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कराया था।