फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भड़काऊ पोस्टर लगाने वालों की नहीं हो सकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
70 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है पुलिस टीम
विज्ञापन

सारन थाना एरिया की सुंदर कॉलोनी में सामने आया था मामला

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना एरिया की सुंदर कॉलोनी में भड़काऊ पोस्टर लगाने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस टीम इस मामले में 70 से अधिक लोगों से अब तक पूछताछ कर चुकी है। लेकिन यहां पोस्टर लगाने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बीते सप्ताह शरारती तत्वों ने पर्वतीय कॉलोनी के पास सुंदर कॉलोनी में एक समुदाय विशेष के घर के बाहर भड़काऊ पोस्टर लगा दिए थे। कॉलोनी के एक धार्मिक स्थल व 3-4 घरों पर ये पोस्टर लगाए गए थे। मामले में एक व्यक्ति की शिकायत पर सारन थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की टीम आस-पास के एरिया में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि यहां पोस्टर चस्पा करने वाले की पहचान की जा सके। वहीं 70 से अधिक लोगों से पूछताछ भी पुलिस टीम कर चुकी है। लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें