फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। घर में चोरी करने के इरादे से घुसकर महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। धौज थाना की टीम ने आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान गोठड़ा मोहब्ताबाद निवासी उधम के तौर पर हुई। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वो रात के समय चोरी करने के लिए घर में घुसा था। महिला ने उसे देख लिया तो लोहे की पत्ती से महिला पर वार कर वो भाग गया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


धौज थाना पुलिस को ये शिकायत गांव गोठड़ा मोहब्ताबाद निवासी हितेश ने दी थी। जिसमें उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल की रात को उनकी पत्नी ने कमरे में रखी अलमारी के खुलने की आवाज सुनी। महिला वहां गई तो एक नकाबपोश अलमारी खोलकर चोरी कर रहा था। महिला ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने तेजधार हथियार से हमला किया और महिला से कान के कुंडल छीनकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। धौज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी उधम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें