फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में इस बार 20 से अधिक सेल्फी पॉइंट्स बनाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
देश-विदेश से लाखों पर्यटक पहुंचते हैं सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में देश-विदेश से लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेला साल में एक बार लगता है। इस बार 39वां मेला लगाने की तैयारी की जा रही है। इस बार परिसर में 20 से अधिक सेल्फी पॉइंट्स बनाने की तैयारी है, जिसमें पर्यटक फोटो खिंचवाकर आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को थीम स्टेट उत्तर प्रदेश टूरिज्म डायरेक्टरेट की एक टीम ने मेला परिसर का दौरा किया था। डायरेक्टरेट के ट्रैवल ट्रेड कंसल्टेंट ऋषभ और शिखर ने वीआईपी गेट, मुख्य चौपाल, दिल्ली और छत्तीसगढ़ गेट के आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया था और नोडल ऑफिसर हरविंद्र सिंह के साथ तैयारियों पर चर्चा की थी। मेले में सभी स्टॉल, सेल्फी पॉइंट्स, पवेलियन, चौपालें, साज-सजावट, फूड स्टॉल व अन्य सभी चीजों को लेकर तैयारी तेज कर दी है, ताकि 31 जनवरी से पहले सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाए। मेले में अधिकतर लोग फोटो खिंचवाने व यादें बनाने के लिए आते हैं। ऐसे में वे मेले में कई अलग-अलग स्थानों पर फोटो खिंचवाते हैं। ऐसे ही शौकीन लोगों के लिए पर्यटन विभाग ने इस वर्ष सेल्फी पॉइंट्स की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे लोग लुत्फ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें