फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई दाखिले की तीसरी मेरिट आज आईटीआई के

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की तीसरी मेरिट बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। 30 अक्तूबर को दस्तावेज का ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद दो नवंबर तक फीस भुगतान का मौका मिलेगा, तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया पांच नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

7 राजकीय आईटीआई में 80 फीसदी सीटें खाली
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में फिलहाल 20 फीसदी सीटें ही भरी हैं। शेष 80 फीसदी सीटें रिक्त हैं। मोहना स्थित राजकीय आईटीआई में अभी तक एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया है। वहीं, सबसे ज्यादा महिला आईटीआई सेक्टर-18 में 30 फीसदी दाखिले हुए हैं। जबकि एनआईटी, पाली, तिगांव और ऊंचा गांव की 80 फीसदी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

तीसरी सूची जारी हो चुकी है। संशोधित शेड्यूल पहले ही जारी हो चुके हैँ। इसमें कोई बदलाव नहीं है। दस्तावेज की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- गजेंद्र कुमार, प्रिंसिपल, आईटीआई एनआईटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें