फरीदाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमितों के आंकड़ों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले में 246 नए मामले मिले, 152 मरीज इस दौरान स्वस्थ भी हुए।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक 24743 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 23415 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं 245 संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। फिलहाल, 1083 संक्रमित उपचाराधीन हैं। इनमें से 301 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 782 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
अस्पताल में भर्ती 44 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें से 11 लोग वेंटिलेटर पर हैं। बुधवार को रिकवरी रेट 95 फीसदी रहा जो अब 94.6 फीसदी हो चुका है। मरीजों के दोगुने होने की दर सौ दिन से घटकर 96 दिन हो चुकी है। बृहस्पतिवार को सक्रिय मामलों की दर 3.90 फीसदी से बढ़कर 4.4 फीसदी हो गई।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब तक 244811 सैंपल लिए हैं। बृहस्पतिवार को 1892 सैंपल लिए गए। इनमें से 329 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।