फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुधौला विश्वविद्यालय के लिए शुरू हुई तीसरी बस , बेहतर होगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों की कमी को लेकर छात्रों ने कुछ दिन पहले किया था प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पलवल जिले के दुधौला गांव में स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए बल्लभगढ़ बस डिपो से एक और बस का संचालन शुरू किया गया है। अब सुबह के समय तीन बसें हर 10 मिनट के अंतराल पर विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो रही हैं। वहीं शाम को दो बसें भी 10 मिनट के अंतराल पर विश्वविद्यालय से डिपो के लिए रवाना होती हैं। बसों में सफर करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते विश्वविद्यालय की ओर से एक और बस चलाने के लिए पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन

सात सितंबर को छात्रों ने बसों की कमी को लेकर हंगामा किया था और तीसरी बस चलाने की मांग की थी। अब महाप्रबंधक की ओर से एक और बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। अब डिपो से सुबह के समय 8:20, 8:40 और 8:50 पर बसें रवाना होती हैं। वहीं शाम के समय 4:50 और 5:00 बजे दो बस विश्वविद्यालय से डिपो के रवाना होती हैं। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. ललित शर्मा का कहना है कि बस के शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी सहूलियत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें