फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिसकर्मी बनकर अपहरण करने के मामले में तीसरा आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 अगस्त 2025 को भूपानी थाना इलाके में दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

-दो आरोपियों अर्जुन व दीपक को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिसकर्मी बनकर स्कूटी सवार का अपहरण कर सरिया चोरी का आरोप लगा अवैध वसूली करने के मामले में तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी जीवन नगर इलाके का रहने वाला है। अपराध शाखा एवीटीएस-2 की टीम ने उसे काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इससे पहले दो आरोपियों अर्जुन व दीपक को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


भूपानी थाना इलाके में वारदात 18 अगस्त 2025 को हुई थी। भूपानी निवासी अजय ने शिकायत दी थी कि 18 अगस्त को वो काम से घर लौट रहा था। जब वह भूपानी मोड़ नाला बाईपास के पास पहुंचा तो एक कार सवार लोगों ने उसकी स्कूटी के आगे गाड़ी लगाकर रोक लिया। गाड़ी से 2-3 युवक उतरे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर सरिया चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग की। फिर अजय के कहने पर उसका भाई गुरमीत 50 हजार रुपये लेकर बताई गई जगह पर पहुंचा। आरोपियों ने रुपये लेकर उसे वहां से जाने को कहा। साथ ही पीड़ित की अंगूठी व लोकेट भी छीन लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें