फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीमा पॉलिसी रिन्यू करने के नाम पर ठगी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने गाजियाबाद से किया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बीमा पॉलिसी रिन्यू करने के नाम पर ठगी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी रवि (23) को गाजियाबाद से काबू किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बीमा पॉलिसी कंपनी कर्मचारी बनकर लोगों को कॉल करता था। करीब 6 महीने से वो ये काम कर रहा था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी दिल्ली में दर्ज ठगी के केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब इसे इस मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इससे पहले इस मामले में दो आरोपियों साहिल शेख और सैय्यद रागिब खुर्शीद उर्फ इमरान को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साइबर क्राइम थाना एनआईटी में ये एफआईआर एक महिला की शिकायत पर दर्ज हुई थी। जिसमें कहा गया कि ठग ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने कॉल कर कहा कि आपने पॉलिसी रिन्यू नहीं कराई है। आरोपी ने कॉल को किसी अन्य को फोरवर्ड कर दिया। आरोपी ने संजीव नाम बताया और कहा कि एक प्रीमियम और अदा करने पर आपको 1 लाख 49 हजार रुपये मिल जाएंगे। महिला ने आरोपी के कहे अनुसार 53704 रुपये यूपीआई से अदा कर दिए। लेकिन बाद में आरोपी से संपर्क बंद हो गया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी टीम मामले में कार्रवाई कर अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें