फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोबाइल छीनने के बाद खाते से पैसे निकालने में तीसरा आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा ऊंचा गांव ने पकड़ा, 20 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन छीनने के बाद बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 91 हजार रुपये निकालने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अरमान निवासी छारौदा, नूंह को गिरफ्तार कर 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हनुमान नगर भारत कॉलोनी निवासी रमेश भगत ने शिकायत दी थी कि तीन नवंबर 2025 को खाटू श्याम मंदिर, सेक्टर-20बी, मथुरा रोड के पास एक युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। अगले दिन बैंक खाते से 91 हजार रुपये निकालने के मैसेज मिले। जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि नीरज और सूरज ने मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ने छीना हुआ मोबाइल अरमान को दे दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें