फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राखी बंधवाकर बाइक से पलवल जा रहे युवक को ओल्ड मेट्रो स्टेशन के सामने अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में बिहार के सिवान निवासी आर्यन तिवारी ने बताया कि उसका बड़ा भाई प्रदीप तिवारी फरीदाबाद में काम करता था। 28 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे प्रदीप अपनी बहन निया के धीरज नगर स्थित घर पर राखी बंधवाने के बाद मोटरसाइकिल से पलवल के पथेला गांव जा रहा था। वह ओल्ड मेट्रो स्टेशन के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें