फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एटीएम को ही उखाड़ ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। छांयसा थाना क्षेत्र में चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम को ही उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार एटीएम में करीब दो लाख रुपये नकदी थी। चोरों ने वारदात से पहले एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया।
विज्ञापन

मशीन को काटकर वाहन में डालकर ले गए। जाते समय चोर एटीएम का शटर नीचे गिरा गए। मामले की सूचना पुलिस काे दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। अब मामले की जांच थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच एवीटीएस को सौंपी गई है। सफाई कर्मचारी एटीएम की सफाई करने के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि एटीएम मशीन गायब थी और शटर नीचे गिरा हुआ था। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही छांयसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से एटीएम चोरी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच क्राइम ब्रांव एवीटीएस भी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें