फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उजाले में मकानों की रेकी कर रात को तोड़ते थे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
चार आरोपी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से आकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मध्य प्रदेश से आकर एनसीआर में चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 19-20 सितंबर की रात सेक्टर-17 स्थित मकान से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और चांदी के सिक्के चोरी किए थे।
आरोपी वारदात से पहले दिन में मकानों की रेकी करते थे और रात को ताले तोड़कर चोरी करने के बाद मध्य प्रदेश लौट जाते थे। आरोपियों की पहचान सोनू, हरदीप, मंगल और जयवीर के रूप में हुई है, सभी मूलरूप से मध्य प्रदेश के गांव रूसिया टपरा के रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-17 निवासी विकास ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 19-20 सितंबर की रात को उनके मकान के कमरों के दरवाजे और स्टोर रूम में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर घर से नकदी, कीमती ज्वैलरी और चांदी के कुछ सिक्के चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि यह आरोपी मध्य प्रदेश की एक पेशेवर चोरी करने वाली गैंग से जुड़े हैं। इस गैंग का काम करने का तरीका बेहद शातिर था। इसके सदस्य मध्य प्रदेश से विशेष तौर पर एनसीआर क्षेत्र में आते थे। वारदात से ठीक पहले दिन के समय वे अलग-अलग इलाकों में सूने या टारगेटेड मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद रात के अंधेरे में मकान का ताला या दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते थे और नकदी-जेवर समेटकर वापस मध्य प्रदेश भाग जाते थे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 19 सितंबर को ही शिकायतकर्ता के मकान की रेकी की थी और उसी रात इस चोरी को अंजाम दिया था। अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें