फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूलों में रील और वीडियो बनाने पर लगेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो शूट करने से पहले लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के किसी भी राजकीय विद्यालय में विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी पढ़ाई के दौरान रील और वीडियो नहीं बना सकेंगे। इसको लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि पढ़ाई के दौरान बनाई जा रही मनोरंजक रील और वीडियो से पढ़ाई, अनुशासन और स्कूल की गरिमा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आदेश में यह भी कहा गया है कि विद्यालय परिसर में किसी सांस्कृतिक या जागरूकता से जुड़े मुद्दे पर वीडियो या रील बनाने से पहले संबंधित अधिकारी से इसकी अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा अध्यापक की निगरानी में ही वीडियो बनाई जा सकेगी। आदेशों की अवहेलना करने पर सबंधित विद्यालय मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


वर्जन

विद्यालय में अनुशासनात्मक माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है। छात्रों और अध्यापकों को भी विद्यालय की गरिमा को समझना आवश्यक है। विद्यालयों में पढ़ाई के स्तर को बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी कदम है। बसंत कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें