फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री बिजली-पानी, स्कूल-अस्पताल के लिए विकल्प है सिर्फ ‘‘आप’’ जयहिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने मंगलवार को एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने फरीदाबाद को उजाड़ने का काम किया है। बरसात के कारण सड़कों पर बने स्वीमिंग पूल भाजपा के विकास कार्यों की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने चुनावी ताल ठोंकते हुए कहा कि दिल्ली की तर्ज पर अगर हरियाणा में भी मुफ्त बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल की सुविधा चाहिए तो इसके लिए सिर्फ आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी द्वारा एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे नवीन जयहिंद ने कहा कि फरीदाबाद दिल्ली से सटा हुआ है, लेकिन यहां पर सुविधाओं के नाम पर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। यहां पर न पीने का पानी है, न सरकारी स्कूल-अस्पतालों में कोई सुविधा है। फरीदाबाद में एक सरकारी बीके अस्पताल है, जो खुद इमरजेंसी में है। इलाज व दवाइयों के लिए गरीबों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ेगी। हरियाणा का घोषणापत्र भी जनसमस्याओं पर ही आधारित होगा। इसके लिए कार्यकर्त्ता हर विधानसभा में बूथ स्तर तक जा रहे हैं और पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला सचिव विनोद भाटी, डॉ प्रिंस, कुलदीप कौशिक, जोगिंदर वशिष्ठ, महिला जिला अध्यक्ष गीता शर्मा, नरेंदर सरोहा, राजूद्दीन, एडवोकेट ओपी वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें