फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबुआ के बाजारों में नहीं है महिलाओं के लिए शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
-कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं निकाला गया स्थायी समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। डबुआ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों की कमी है। इस भीड़भाड़ वाले इलाके में यह समस्या लंबे समय से है। भीड़ अधिक होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। महिलाओं का कहना है कई बार शिकायत के बाद भी अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

बाजार आने वाली महिलाओं को अक्सर अपने समय और रुकने की अवधि को सीमित करना पड़ता है। कई बार उन्हें जरूरी खरीदारी भी जल्दी-जल्दी खत्म करनी पड़ती है, क्योंकि लंबे समय तक रुकना उनके लिए असहज स्थिति पैदा कर देता है। यह ऐसी समस्या है जिस पर खुलकर बात कम होती है, लेकिन व्यवहार में महिलाएं इसे रोज झेलती हैं।
विज्ञापन



यह सिर्फ सुविधा की कमी नहीं, बल्कि एक जरूरी बुनियादी जरूरत है जो महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं। बाजारों में भीड़ लगातार बढ़ रही है, लेकिन सुविधाएं उसी अनुपात में विकसित नहीं हुई हैं।

कई बार प्रशासन को इसकी शिकायत की गई, लेकिन हर बार प्रशासन द्वारा इस समस्या को नजरअंदाज कर दिया गया। महिलाओं के लिए बुनियादी सुविधाएं भी बाजारों में मौजूद नहीं हैं। - मीना
विज्ञापन




खरीदारी के दौरान समय लगना स्वाभाविक है, लेकिन शौचालय की सुविधा न होने की वजह से काफी असुविधा होती है। - रचना


शौचालय की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इस पर कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया है। - नेहा

कई बार प्रशासन को सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए सूचित किया गया, लेकिन उनकी तरफ से इस विषय में कोई कार्रवाई नहीं की गई। - राम जुनेजा, डबुआ मार्केट प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें