फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी मार्केट में फुटपाथ नहीं, वाहनों से टकराने का रहता खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मार्केट के सर्राफा व्यापारियों को जाम से परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की एनआईटी एक मार्केट में फुटपाथ नहीं होने से सर्राफा व्यापारी बेहद परेशान हैं। लोग बीच सड़क से आवाजाही करते हैं। इससे दोनों तरफ से आ रहे वाहनों से टकराने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा एक चार पहिया वाहन आने पर ट्रैफिक जाम लग जाता है। व्यापारियों का कहना है कि इससे उनका व्यापार प्रभावित होता है।
विज्ञापन


सर्राफा व्यापारी लखपत राय ने बताया कि सबसे पहले जाम की समस्या खत्म करनी चाहिए। वाहन खड़े करने की जगह नहीं है। सोने-चांदी के दामों में कमी और तेजी के चलते वैसे भी ग्राहक संकोच में है। वहीं दूसरे व्यापारी निशांत नागपाल ने बताया कि एक तरफ की सड़क है। दुकानें दोनों तरफ हैं। ऐसे में जाम की समस्या तो होगी ही। इसका रास्ता प्रशासन को निकालना चाहिए। कम से कम ग्राहकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें