फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनजान नंबर से आई कॉल, निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कर ली ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने 6 लोगों से ठग लिए 14.42 लाख रुपये, साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 6 लोगों से 14.42 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा, प्रीपेड टास्क, लॉटरी निकलने, बैंक खाते की केवाईसी समेत अन्य बहाने से ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत ग्रीन फील्ड कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका आरोप है कि 17 से 27 अक्तूबर के दौरान ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 9.66 लाख रुपए ठग लिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि एक अनजान नंबर से इन्हें व्हाट्सएप कॉल आई। फिर कॉल कटने के बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप और बाद में दो अन्य ग्रुप में इन्हें जोड़ दिया गया। आरोपियों ने एक फार्म भरवाया और अकाउंट खोल दिया। फिर बैंक खातों की डिटेल देकर निवेश के नाम पर 9.66 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-23 के रहने वाले संदीप ने दी है। इनका आरोप है कि 30 अक्तूबर को ठगों ने निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 90800 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड नहीं दिया गया।
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-85 की रहने वाली महिला ने दी है। इनका कहना है कि 27 से 30 जुलाई के दौरान घर बैठे कमाई का झांसा देकर ठगों ने संपर्क किया। आरोपियों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 127800 रुपये ठग लिए।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत पल्ला इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका कहना है कि 23 व 24 सितंबर को ठगों ने लॉटरी निकलने का झांसा दिया। आरोपियों ने प्रोसेसिंग फीस समेत अन्य चार्ज बताकर 116000 रुपये ठग लिए और संपर्क बंद कर दिया।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका आरोप है कि 25 से 29 अक्तूबर के दौरान ठगों ने मोबाइल पर शादी के कार्ड का मैसेज भेजा। इसमें एपीके फाइल थी जिसे खोलने पर मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से 52 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

छठे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-3 के रहने वाले बुजुर्ग ने दी है। इनका आरोप है कि 1 सितंबर को ठगों ने बैंककर्मी बनकर संपर्क किया। इनकी पत्नी के बैंक खाते की केवाईसी के बहाने ठग ने 89997 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें