फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम रेलवे रोड पर जगह-जगह 30 से अधिक गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बढ़ रहा हादसे का खतरा, बरसात में बढ़ीं वाहन यात्रियों की मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की नीलम रेलवे रोड पर एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक करीब 30 से अधिक गड्ढे हैं। इसके चलते जिले के वाहन यात्रियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना का खतरा बढ़ता जा रहा है। बरसात के मौसम में पानी से भरे गड्ढे ना दिखने से समस्या और भी गंभीर हो गई है। बहुत सारे गड्ढे व्यस्ततम चौराहों में से एक नीलम चौक और भगत सिंह चौक पर हैं।

स्थानीय निवासी और वाहन यात्रियों ने बताया कि इनसे वाहन यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर दो पहिया और तीन पहिया वाहन के पहिए गड्ढों में चले जाते हैं। इससे वाहन को क्षति पहुंचती है साथ ही कई बार बैठे हुए लोगों को भी चोटें लग जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री पवन ने बताया कि शनिवार को भगत सिंह चौराहे से गुजरते हुए उसकी दोपहिया गाड़ी का पहिया गड्ढे में जाकर फंस गया था। हालांकि उसने समय रहते हुए खुद को संभाल लिया नहीं तो दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय निवासी मयंक ने बताया कि कुछ दिनों पहले बांके बिहारी मंदिर स्थित से कुछ दूरी पर स्थित एक छोटे से चौराहे पर सड़क के गड्ढे के चलते वह गाड़ी से लड़खड़ा कर गिर गया था। ऑटो ड्राइवर नीतीश ने बताया कि शहर की प्रमुख रोड पर ऐसे गड्ढे बड़ी समस्या है। गाड़ी पलटने का डर भी लगा रहता है। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इसपर काम चल रहा है। बहुत सारे गड्ढों को पाट भी लिया गया है। जल्द ही बचे हुए गड्ढों को भी भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें