फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदले कंटेनमेंट जोन, संख्या घटाकर हुई 10

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रशासन की ओर से एक बार फिर कंटेनमेंट जोन की सूची बदली गई है। अब जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटाकर 10 कर दी गई है। पहले यह संख्या 15 थी। प्रशासन के अनुसार कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह कोविड नियमों को लेकर सख्ती रहेगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे में लोग कोविड नियमों के पालन में ढील न बरतें।
विज्ञापन

दरअसल मार्च 2020 में लागू किए गए लॉकडाउन के बाद से कंटेनमेंट जोन की संख्या कम व ज्यादा की जा रही है। अब कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में भी मामलों में इजाफा हुआ है। ऐसे में जिला प्रशासन किसी भी तरह की ढील से जिले में एक बार फिर संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी नहीं होने देना चाहता। जिले में कई दिनों से कंटेनमेंट जोन की सूची सार्वजनिक नहीं हो रही थी। प्रशासन की ओर से भी मास्क न लगाने और सामाजिक दूरी पर सख्ती कम कर दी गई थी। हालांकि अब एक बार फिर से प्रशासन सख्ती के मूड में है। शनिवार को एक बार फिर से कंटेनमेंट जोन की सूची में बदलाव किया गया है।
ये हैं नए कंटेनमेंट जोन
-एनआईटी में 4 गलियां
-ग्रीन फील्ड कॉलोनी
-सेक्टर-8 में दो गलियों में कुछ मकानों के आसपास का क्षेत्र
-सेक्टर-16 में तीन गलियों के कुछ मकानों के आसपास का क्षेत्र
-सेक्टर-49 में एक गली के कुछ मकानों के आसपास का क्षेत्र
-सेक्टर-28 में एक गली के आसपास का क्षेत्र
- सेक्टर-19 में दो गलियों के आसपास का क्षेत्र
-सेक्टर-8 में तीन गलियों के कुछ मकानों के आसपास का क्षेत्र
-सेक्टर-14 में तीन गलियों के कुछ मकानों के आसपास का क्षेत्र
- सेक्टर-15 में 6 गलियों में कुछ मकानों के आसपास का क्षेत्र
कंटेनमेंट जोन की नई सूची जारी की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन के 1000 मीटर क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में 200 मीटर क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यशपाल यादव, जिला मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें