फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से आमजन के लिए टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद अब आमजन को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। जिले में 1 मार्च से यह प्रक्रिया शुरू होगी। टीकाकरण सरकारी व निजी दोनों तरह के स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगा। सरकारी में निशुल्क टीका लगेगा और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में पैसे देने होंगे। जिले की करीब सवा चार लाख की आबादी इससे लाभान्वित होगी। फिलहाल 60 वर्ष से अधिक और दीर्घकालीन बीमारी से पीड़ितों का टीकाकरण किया जाएगा। शनिवार को इस संबंध में अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 1 मार्च से शुरू होने वाले टीकाकरण संबंधी निर्देश जारी किए गए। इसके अनुसार जिले की तैयारियों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

ऐसे कराएं टीकाकरण के लिए पंजीकरण
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टीके के लिए तीन जगह पंजीकरण कराया जा सकता है। इसमें को-विन 2.0 मोबाइल एप, आरोग्य सेतु एप व स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर मौके पर पंजीकरण की सुविधा दी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण में लाभार्थी स्वयं टीकाकरण की तारीख व समय निर्धारित कर सकेगा। वहीं, टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर आधार, पैन जैसे दस्तावेज दिखाकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग सीधे टीकाकरण करा सकते हैं। दीर्घकालीन बीमारी जैसे बीपी, शुगर, ह्दय रोग से पीड़ित की उम्र सीमा 45 से 59 होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही डॉक्टर के परामर्श पर्चे में संबंधित व्यक्ति में बीमारी की पुष्टि होनी जरूरी है। इसके बाद ही वह टीकाकरण करा सकेंगे। बुजुर्ग अपने पंजीकरण के लिए मोहल्ले की आशा-एएनएम का सहारा ले सकते हैं। वह सीधे बुजुर्गों का टीकाकरण करा सकती हैं।
सवा चार लाख लोगों को होगा फायदा
निर्देशों के अनुसार अब 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के अलावा 45 से 60 साल तक की उम्र के बीमार लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिले में लगभग सवा चार लाख लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं। इसमें 3 लाख 60 हजार बुजुर्ग और लगभग 55 हजार तरह-तरह की बीमारियों से ग्रस्त लोगों को इस अभियान के तहत टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

47 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और 20 निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर आमजन का टीकाकरण होगा। सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण निशुल्क लगाया जाएगा। निजी केंद्रोें पर वैक्सीन के साथ ही टीकाकरण के भी 100 रुपये चुकाने होंगे। वैक्सीन की कीमत अलग से ली जाएगी। यह दाम सरकार की ओर से तय होना बाकी है।
- डॉ. रमेश, कोरोना टीकाकरण अधिकारी
1 मार्च से बुजुर्गों व बीमारी से ग्रस्त लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्याप्त वैक्सीन हैं। सरकार के दिशा निर्देश अनुसार ही टीकाकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन

- डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें