फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किराने की दुकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरूरपुर चौकी क्षेत्र स्थित किराने की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात के दौरान आरोपियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए ताकि उनकी पहचान न हो सके।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर मुजेसर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नंगला गुजरान निवासी देवदत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी हरियाणा किराना स्टोर के नाम से सरूरपुर चौकी क्षेत्र में पिछले करीब दस वर्षों से दुकान है। 3 अगस्त की रात करीब 9:15 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 10:15 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए मिले। जांच करने पर दुकान के पीछे लगी लोहे की जाली टूटी मिली, जिससे स्पष्ट हुआ कि चोर उसी रास्ते से अंदर घुसे थे। पीड़ित के अनुसार चोर इन्वर्टर-बैटरी, एलईडी टीवी, गुटखा की बोरी, गोल्ड फ्लेक क्लासिक और एडवांस सिगरेट के कई डिब्बे, अमूल, पारस और पतंजलि घी की पेटियां, बादाम, काजू, पिस्ता, फॉर्च्यून रिफाइंड और सरसों तेल सहित बड़ी मात्रा में किराना सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा गल्ले में रखे करीब 35 हजार रुपये नकद भी गायब मिले। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बुधवार को मुजेसर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें