फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में दिनदहाड़े 28 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों में दिनदहाड़े 28 लाख की चोरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पुलिस एक तरफ शहर की सुरक्षा का दम भर रही है, वहीं दूसरी तरफ आए दिन मकान व फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरी हो रही है। बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र के सेक्टर-दो स्थित हेल्प एज सोसायटी में इसी तरह का एक मामला सामने आया है। मंगलवार को दिन दहाड़े सेक्टर दो स्थित हेल्प एज सोसायटी में रहने वाले दो लोगों के फ्लैट का ताला तोड़ कर कुल 28 लाख की चोरी की गई है। इसकी भनक न तो सोसायटी के सुरक्षा गार्ड को और न ही पुलिस को लग पाई। दो आरोपी आई-10 कार में सोसायटी के बाहर रुके व दो आरोपी मंगलवार सुबह 11.20 बजे फर्जी नाम, पता गार्ड के रजिस्टर में अंकित कर अंदर गए व 11.40 पर माल समेट कर बाहर निकल गए। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे के सामने टोपी से अपना मुंह छिपाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोसायटी के चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में रहने वाले देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनका लॉजिस्टिक का काम है। वह रोज की तरफ मंगलवार को कार्यालय गए थे। उनकी पत्नी ऊषा पास स्थित अपने गांव दयालपुर गई थी। बेटी विधि स्कूल गई थी। इस दौरान चौथी मंजिल पर स्थित इनके फ्लैट में ताला बंद था। चोरों फ्लैट का ताला तोड़ कर करीब 11 लाख, 38 हजार रुपये नकद, तीन सोने के बिस्किट, दो सोने की चेन, दो झुमके, तीन जोड़ी कुंडल, आधे किलो चांदी के पाजेब चोरी कर ले गए। आभूषण की कुल कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा सातवें फ्लोर पर रहने वाले अजय कुमार के फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया। इनके घर से करीब चार लाख की चोरी की गई है। अजय कुमार की पत्नी सरिता गुलिया ने बताया कि वह करवाचौथ की खरीदारी करने बाजार गई थी। बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर करीब दो बजे वापस आई तो उनके घर का ताला टूटा पड़ा था व घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने एक मंगलसूत्र, दो रिंग, दो जोड़ी कुंडल, तीन चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी सोने के सिक्के, एक जोड़ी झुमका व दो हाथ की घड़ी चोरी कर ले गए। पुलिस दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें