फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के स्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण के स्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम के लाख दावों के बावजूद शहर में कूड़े के ढेर में आग लगाने की घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रही है। इससे प्रदूषण के स्तर में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार के मुकाबले बढ़ा हुआ था। वातावरण में प्रदूषक तत्व पीएम-2.5 का स्तर 304 माइक्रोग्राम रहा, जो कि मंगलवार को 294 माइक्रोग्राम था। वहीं ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत डीजल वाले जनरेटरों पर रोक लगाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को बाईपास रोड पर बड़ौली पुल के पास कूड़े के ढेर में आग लगाई गई थी, जिसके कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बुधवार को पीएम 2.4 का स्तर 304 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। इससे सांस व त्वचा संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें