फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते की चोरी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर सात थाना पुलिस ने पड़ोसी के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हाथरस निवासी नेकपाल के रूप में हुई है। आरोपी से चोरी के दो मोबाइल और 10,400 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि 19 जुलाई को शिकायतकर्ता के घर पर शादी का समारोह था। इसी दौरान उसके घर से दो मोबाइल फोन व 10400 रुपये चोरी हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर सात में अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। साइबर तकनीक और गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपी का बटर फ्लाईओवर के पास होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से दोनों फोन और पैसे बरामद किए गए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि किराए पर ऑटो चलाने का काम करता है। लॉकडाउन के दौरान ऑटो चलाने का काम बंद हो गया था। तंगी के कारण चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी फोन बेचने की फिराक में था कि पुलिस ने पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें