फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिम के शुभारंभ से पहले चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी स्थित ग्रेविटी गेनज जिम में चोरों ने सेंध लगाकर एसी की फिटिंग और बिजली की तारें चोरी कर लीं। जिम के शुभारंभ से पहले हुई इस वारदात में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिम संचालक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि चोर जिम में घुसे और एसी की पूरी फिटिंग निकाल ले गए। उन्होंने बताया कि अंदर लगी बिजली की सभी तारें उखाड़ ली गईं। करीब 38 हजार रुपये कीमत की नई तारें भी चोरी हो गईं। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष और दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने चावला कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आग्रह किया है ताकि ऐसी वारदातें रुकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें