फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पूर्व सरपंच के घर डेढ़ करोड़ की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार को कमरों में बंद कर ले गए सोना-चांदी और नकदी
विज्ञापन

दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए थे बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शाहपुर कलां गांव में बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने पूर्व महिला सरपंच के परिवार को बेहोश कर एक करोड़ रूपये से ज्यादा के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। वहीं पड़ोसी परिवार को भी बेहोश कर सात तोला सोना चोरी कर ले गए।
बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए थे। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व सरपंच के घर से करीब 70 तोले सोने के गहने, ढाई किलो चांदी और साढ़े तीन लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। चोरी किए गए सामान की कीमत परिवार ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच 85 को सौंप दी गई है। शाहपुर गांव निवासी पूर्व सरपंच राधा रानी के पति देवी स्वरूप ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पत्नी और छोटे बेटे के साथ नीचे के कमरे में सो रहे थे। दूसरा बेटा और उसकी पत्नी ऊपर के कमरे में थे। परिवार की एक बहू बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। देर रात चार-पांच युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए।
विज्ञापन

आरोप है कि बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को कुछ पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5 बजे जब उन्होंने सामने वाले कमरे का दरवाजा खुला देखा तो अंदर अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के ऊपर बने लॉकर से गहने गायब थे। इसके बाद उन्होंने ऊपर की मंजिल पर जाकर देखा तो बेटे के कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। कुंडी खोलने के बाद पूरे घर की जांच की गई। चोर उनके कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर अलमारी में रखे करीब 70 तोले सोने के गहने, ढाई किलो चांदी और साढ़े तीन लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। पूर्व सरपंच राधा रानी ने बताया कि रात करीब 11 बजे सोने के बाद तड़के 4 बजे उनकी आंख खुली। उन्हें उठने में परेशानी महसूस हुई। उनके पति देवी स्वरूप ने भी सुबह उठने की कोशिश की लेकिन उठने में तकलीफ हो रही थी। परिवार के अन्य सदस्यों की आंख करीब 6 बजे खुली। इसी दौरान उनके घर से चार घर छोड़कर रहने वाले पड़ोसी कृष्ण कुमार के मकान में भी चोरी की बात सामने आई। कृष्ण कुमार चालक हैं। उनके घर से भी बदमाश करीब सात तोले सोना और 20 तोले चांदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसीपी सदर अशोक का कहना है कि वारदात की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। पूर्व सरपंच राधा रानी का एक बेटा हिमालय कौशिक फूड सेफ्टी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। वह परिवार के साथ घर पर मौजूद था। वह तीन भाई हैं। सभी एक साथ रहते हैं। उनके बड़े बेटे का कारोबार है। वहीं छोटा बेटा कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें