फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चोरों का आतंक, पांच स्थानों पर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में इन दिनों चोरों का आतंक जोरों पर है। कुछ दिनों की शांति के बाद अब चोरी की वारदात एकदम से बढ़ गई हैं। शहर के अलग-अलग थानों में चोरी के पांच मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड कॉलोनी चौकी में महालक्ष्मी डेरा निवासी जयपाल ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होेंने पुलिस को बताया है कि रविवार रात चोरों ने उनके व उनके पड़ोसी अनिल, बेबी व प्रमिला के घर में घुसकर लाखों की नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। सभी पीड़ित अपने घरों में सोए हुए थे। सोमवार सुबह जब लोग उठे तब उन्हें चोरी का पता चला। जांच करने पर पाया कि जयपाल के घर से दस हजार रुपये, एक मंगलसूत्र व पायल चोरी हुई है। अनिल के घर से एक मोबाइल, बेबी के घर से 30 हजार रुपये और प्रमिला के घर से 13 हजार रुपये और एक मोबाइल चोरी हुआ। दूसरे मामले में संजय कॉलोनी निवासी सचिन तोमर ने बताया कि वह मोबाइल टावर कंपनी में नेटवर्किंग इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उनकी कंपनी का एक टावर गांव सरूरपुर में भी लगा हुआ है। रविवार रात किसी ने टावर से तीन बैट्री व राउटर चोरी कर लिया। सुबह उन्हें चोरी का पता चला। उधर, भूड़ कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद निवासी प्रकाश चौहान ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। रविवार रात उसने ई-रिक्शा सेक्टर-19 में खड़ा किया था। सुबह देखा तो ई-रिक्शा से बैट्री गायब थी। एक अन्य मामले में नेहरू ग्राउंड निवासी सुशीला ने पुलिस को बताया कि उनके एक पास ईको कार है। रविवार रात उन्होंने कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन कार वहां नहीं थी। जांच के दौरान कुछ घंटों के बाद कार नीलम बाटा रोड पर खड़ी मिली। कार के अंदर से बैट्री, स्टेपनी, सीएनजी कैप व स्टेयरिंग लॉक गायब था। वहीं अटाली गांव निवासी असलम ने पुलिस को बताया कि वे सोमवार सुबह 11 बजे किसी काम से जिला अदालत पहुंचे थे। उन्होंने मोटरसाइकिल अदालत की पार्किंग में खड़ी की थी। वापस आकर देखा कि मोटरसाइकिल गायब थी। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें