फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दयालबाग चौकी क्षेत्र की रेलवे गार्ड कॉलोनी लक्कड़पुर में चोर मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर और 27 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय किरायेदार अपनी बहन के घर दिल्ली गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे पश्चिम बंगाल स्थित अपने गांव गए हुए हैं।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शंकूनाथ नायक ने बताया कि वह रेलवे गार्ड कॉलोनी लक्कड़पुर में किराये पर रहता है। उसकी पत्नी और बच्चे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के गांव घुटिया गए हुए हैं। मंगलवार सुबह मकान मालिक कोमेन्द्र प्रसाद ने फोन कर बताया कि उसके मकान में चोरी हो गई है। शंकूनाथ घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर का पिछला दरवाजा भी खुला मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें