फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेट्रोल छिड़ककर युवकों ने लगाई थी आग, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-आदर्श कॉलोनी में हुई आगजनी का मामला, मकान में लगी थी भीषण आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर की आदर्श कॉलोनी में 27 जनवरी की रात एक मकान में लगी भीषण आग शॉर्ट सर्किट से नहीं, बल्कि जानबूझकर पेट्रोल छिड़ककर लगाई गई थी। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद इस खुलासा हुआ है। हालांकि, अब तक आरोपी युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित राजेश ने बताया कि वह बंसल नर्सिंग होम के पीछे, आदर्श कॉलोनी की गली नंबर-20 में अपने परिवार के साथ रहता है। घटना की रात पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। अचानक घर में खड़ी स्कूटियों में आग लगी और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज धुएं और लपटों के कारण परिवार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और घर का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने आग की लपटें देखकर शोर मचाया और तुरंत मदद के लिए पहुंचे। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया और घर में फंसे परिवार को बाहर निकाला। इस दौरान राजेश और उनकी पत्नी लक्ष्मी दम घुटने से बेहोश हो गए, जबकि उनके पुत्र लखन, हर्ष, ललित और पुत्री चंचल झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मी की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। राजेश ने बताया कि इलाज के बाद जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी, तो दो युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर घर की ओर आते दिखाई दिए। इन्हीं युवकों पर आगजनी का शक है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। कैंप थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें