फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस हिरासत से छुड़ाया गया आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। 26 जनवरी को मलाई गांव में ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर पथराव एवं हमला करके जिस आरोपी सैफ को छुड़ा लिया था। पुलिस ने प्रयास कर आरोपी सैफ को अब गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी महेश ने बताया कि आरोपी को मलाई गांव में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपी को चोरी किया गया टैब बरामद करने के लिए राजस्थान के सिरोली ले जाकर बरामद किया जाएगा। इसके अलावा अन्य आपराधिक घटनाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। आरोपी के खिलाफ मलाई निवासी जमशेद ने 6 दिसंबर 2025 को घर में घुसकर टैब चोरी का केस दर्ज कराया था। इसी केस के संदर्भ में आरोपी सैफ को गिरफ्तार करने के लिए 26 जनवरी को पुलिस टीम मलाई गांव में गई थी। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था। इस बीच गांव के लोगों ने पुलिस के ऊपर हमला कर छुड़ा लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें