फरीदाबाद। रंजिश में करीब 12 बदमाशों ने दीपक (35 ) को पीट-पीटकर मार डाला। रविवार को एनआईटी-तीन नंबर पुलिया पर आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा था। गंभीर रूप से घायल युवक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने झगड़े के साथ हत्या की धारा जोड़कर आठ नामजद सहित करीब 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मुजेसर निवासी दीपक का किसी बात को लेकर अपने पड़ोसियों से काफी समय से झगड़ा चल रहा था। रंजिश में 26 जून की रात दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान करीब एक दर्जन युवकों ने लाठी-डंडों से दीपक को बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में दीपक को इलाज के लिए बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार को पुलिस ने दीपक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने अब केस में हत्या की धाराएं जोड़ दी है। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसजीएम नगर प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप व क्राइम ब्रांच डीएलएफ आरोपियों की तलाश कर रही है।