फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रविवार को बदल जाता है पूरा नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख जैसा अनुभव बन रहा आकर्षण का केंद्र, बढ़ती भीड़ के बीच बढ़ रहा खतरा
विज्ञापन


मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित सिरोही झील इन दिनों युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। कच्चे रास्ते पर बहते पानी की चादर इस जगह को ऐसा दृश्य देती है जो लोगों को लद्दाख जैसा अनुभव कराता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो के बाद यहां आने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

खासतौर पर सप्ताहांत और रविवार को यहां का नजारा पूरी तरह बदल जाता है। सुबह से ही बाइक राइडरों और ब्लॉगरों यहां आने शुरू हो जाते हैं। दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद से युवा समूहों में यहां पहुंचते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच फोटोशूट और वीडियो बनाते हैं।
विज्ञापन


रविवार को पहुंचे हैं राइडर्स और ब्लॉगरों

रविवार को झील के आसपास बाइक राइडरों की महफिल सजती है। स्पोर्ट्स बाइक और मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों के साथ युवा यहां पहुंचते हैं और इसे अपने ट्रिप का खास हिस्सा बनाते हैं। कई ट्रैवल ब्लॉगर इस जगह को हिडन स्पॉट के रूप में पेश कर रहे हैं जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ रही है।

ट्रैकिंग और एडवेंचर का नया ठिकाना

झील के आसपास के कच्चे पहाड़ी रास्ते ट्रैकिंग के शौकीनों को भी आकर्षित कर रहे हैं। लोग यहां एडवेंचर के लिए पहुंचते हैं और पानी से गुजरते रास्तों का अनुभव लेते हैं। यह अनुभव उन्हें सामान्य पर्यटन स्थलों से अलग महसूस होता है।

बढ़ती भीड़ के साथ बढ़ रही अव्यवस्था

वहीं बढ़ती लोकप्रियता के साथ अव्यवस्था भी बढ़ रही है। कई युवा यहां शराब पार्टी करते हैं और अनुशासन का पालन नहीं करते। इससे माहौल खराब होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगो ने की नियंत्रण और नियम की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि यदि यहां पर्यटन को बढ़ावा देना है तो इसके लिए व्यवस्था जरूरी है। बिना नियम और सुरक्षा के यह स्थान खतरे में बदल सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां आने वाले लोगों के लिए दिशा-निर्देश तय किए जाएं और निगरानी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें