फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़कों से सफेद पट्टी गायब, वाहन चालकों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चौक-चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग भी नहीं बनाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर में सड़क हादसे दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इसमें न केवल वाहन चालक जिम्मेदार हैं, बल्कि प्रशासन की ओर से भी लापरवाही की जाती है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व डिवाइडरों पर कोई सांकेतिक निशान न होने के चलते चालकों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

निशान न होने के चलते चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं देता और कई बार वाहन चालक डिवाइडर से भी टकरा जाते हैं। इसके अलावा मुख्य चौक-चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग भी नहीं बनाई गई है। कई बार देखा गया है कि चालकों की गाड़ियां डिवाइडर पर चढ़ जाती हैं। इसमें चालकों को चोट आती है और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो जाती है। कई बार गंभीर दुर्घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। इस समस्या को लेकर कोई कार्य नहीं किए जा रहे हैं। यदि हादसों की बात की जाए, तो अधिकतर हादसे रात के समय ही होते हैं, क्योंकि चालक को डिवाइडर नहीं दिखाई देता है। इसके अलावा कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट भी खराब पड़ी है, जिससे रात के समय सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। स्थानीय निवासी कर्मवीर ने बताया कि प्रशासन को सड़कों पर सांकेतिक निशान बनाने चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। राहगीर संगीता ने बताया कि सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग से हादसे कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें