फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा से मौसम रहा सुहाना, उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा चलने से मौसम खुशनुमा बना रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के कारण तेज धूप नहीं निकली, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। पिछले कई दिनों से तेज धूप और बढ़ी हुई नमी के कारण लोग परेशान थे, लेकिन शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया।


मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वातावरण में आर्द्रता घटकर 64 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि एक दिन पहले यह 75 प्रतिशत थी। नमी कम होने और हवा चलने से उमस का असर भी काफी कम महसूस हुआ। सुबह और शाम के समय चल रही हल्की ठंडी हवा ने मौसम को और अधिक सुहावना बना दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहीद उधम सिंह के अवकाश के कारण स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रही। ऐसे में लोगों ने पार्कों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर मौसम का आनंद लिया। सुबह और शाम की सैर करने वालों की संख्या भी सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक जिले में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। विभाग ने मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें