फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कॉलोनी से निकलने वाले पानी को रिसाइकल कर पौधों की सिंचाई में किया जा रहा उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जल संरक्षण की दिशा में उठाया जा रहा महत्वपूर्ण कदम, हर दिन हो रही 6 लाख लीटर पानी की बचत
विज्ञापन

काजल कुमारी

फरीदाबाद। सेक्टर-30 स्थित पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। करीब 48 एकड़ क्षेत्र में फैली इस कॉलोनी में बने 800 फ्लैटों से निकलने वाले सीवर और बारिश के पानी को रिसाइकल कर उपयोग में लाया जा रहा है। यहां रहे रहे पुलिस अधिकारियों की ओर से इस पानी का इस्तेमाल पेड़-पौधों की सिंचाई और परेड ग्राउंड को सींचने के लिए किया जाता है। इस परियोजना के जरिये प्रतिदिन लगभग 6 लाख लीटर पानी की बचत की जा रही है।

उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओ) शमशेर सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 से सक्रिय इस सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में किसी भी बाहरी सीवर कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है। यहां के सभी फ्लैटों से निकलने वाला पानी सबसे पहले एक कलेक्शन टैंक में जमा किया जाता है, फिर मोटरों की मदद से इनलेट टैंक में डाला जाता है। इसके बाद पानी एनोक्सिक टैंक में भेजा जाता है जहां उसमें ऑक्सीजन मिलाई जाती है। इसके आगे की प्रक्रिया में पानी एमबीबीआर-1 और एमबीबीआर-2 टैंकों में जाता है, जहां केंचुओं और अन्य सूक्ष्म जीवों की सहायता से पानी को प्राकृतिक रूप से साफ किया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल और वैज्ञानिक तकनीक पर आधारित है। इसके बाद ट्रीटमेंट वाटर टैंक जिसकी क्षमता 1 लाख लीटर है उसमें पानी जमा होता है, जिससे पौधों की सिंचाई और परेड ग्राउंड की जलापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट की एक और खासियत यह है कि इसमें दो मोटरें लगी हैं, ताकि एक के खराब होने पर दूसरी तुरंत कार्य कर सके। साथ ही, प्लांट से निकले अपशिष्ट पदार्थों को खाद में बदल दिया जाता है, जिसका उपयोग पेड़-पौधों में किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें