फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में जल्द बनकर तैयार होगा सामुदायिक केंद्र का इंतजार हुआ खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शेष निर्माण कार्यों के लिए 1.05 करोड़ रुपये का बजट जारी किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले की सबसे बड़ी रिहायशी कॉलोनियों में शामिल डबुआ कॉलोनी के करीब 60 हजार से अधिक निवासियों बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से अधूरा पड़ा सामुदायिक केंद्र अब जल्द ही बनकर तैयार होगा। नगर निगम ने इसके शेष निर्माण कार्यों के लिए 1.05 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास डबुआ-पाली रोड पर स्थित इस सामुदायिक केंद्र को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने से डबुआ कॉलोनी के साथ आसपास की कई कॉलोनियों की सामाजिक जरूरतों को स्थायी समाधान मिलेगा।


डबुआ कॉलोनी नगर निगम वार्ड नंबर 11 में आती है और इसे फरीदाबाद की सबसे घनी आबादी वाली कॉलोनियों में गिना जाता है। नगर निगम और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार डबुआ कॉलोनी और उससे सटे पाली रोड, जवाहर कॉलोनी, राजीव कॉलोनी और शिव दुर्गा विहार क्षेत्र में करीब 12 से 15 हजार परिवार निवास करते हैं। औसतन यहां आबादी 60 से 70 हजार के बीच है। इसके बावजूद अब तक इलाके में कोई ऐसा बड़ा सामुदायिक केंद्र नहीं है जहां सामूहिक कार्यक्रम, सामाजिक बैठकें या सरकारी आयोजन आसानी से हो सकें।
विज्ञापन



इलाके में हर साल 800 से ज्यादो होते हैं शादी समारोह से जुड़े कार्यक्रम


स्थानीय निवासियों के अनुसार डबुआ क्षेत्र में हर साल औसतन 700 से 900 शादियां और बड़े पारिवारिक कार्यक्रम होते हैं। इसके अलावा जन्मदिन, तेरहवीं, धार्मिक आयोजन और सामाजिक बैठकें भी बड़ी संख्या में होती हैं। सामुदायिक भवन न होने के कारण लोगों को एनआईटी, बल्लभगढ़ या सेक्टर एरिया के महंगे बैंक्वेट हॉल बुक करने पड़ते थे जहां एक कार्यक्रम का खर्च 50 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच जाता है। सामुदायिक केंद्र के तैयार होने के बाद यह खर्च काफी हद तक कम होगा और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी।




इलाके की सामाजिक धुरी बनेगा केंद्र


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह सामुदायिक केंद्र कार्यक्रम स्थल तक सीमित नहीं रहेगा। भविष्य में यहां स्वास्थ्य जांच शिविर, टीकाकरण अभियान, वोटर आईडी और आधार से जुड़े कैंप, महिला एवं वरिष्ठ नागरिक बैठकें व सरकारी योजनाओं की जागरूकता गतिविधियों जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा सकेंगे। अनुमान है कि हर साल 20 से 25 हजार लोग किसी न किसी रूप में इस केंद्र की सेवाओं से सीधे लाभान्वित होंगे।


बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी मिलेगा सुरक्षित सार्वजनिक स्थान


डबुआ कॉलोनी जैसे घनी आबादी वाले इलाके में बुजुर्गों और बच्चों के लिए सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों की भारी कमी है। सामुदायिक केंद्र के परिसर में बुजुर्गों के बैठने, सामूहिक चर्चा और सामाजिक मेल-जोल के लिए जगह उपलब्ध होगी। वहीं बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। इससे कॉलोनी में सामाजिक जुड़ाव और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।




कई कॉलोनियों को होगा सीधा फायदा


पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास और डबुआ-पाली रोड पर स्थित होने के कारण इस सामुदायिक केंद्र की लोकेशन बेहद अहम मानी जा रही है। यह स्थान डबुआ कॉलोनी के अलावा पाली रोड, जवाहर कॉलोनी, एसजीएम नगर और आसपास की बस्तियों से भी आसानी से जुड़ा हुआ है। अनुमान है कि 5 से 6 किलोमीटर के दायरे की आबादी इस केंद्र का उपयोग कर सकेगी।
विज्ञापन





इलाके के विकास में मील का पत्थर


डबुआ कॉलोनी का यह सामुदायिक केंद्र पूरा होना के बाद इलाके में सामाजिक ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा। अगर तय समय में काम पूरा हो गया तो यह केंद्र वर्षों से चली आ रही मांग को खत्म करेगा और हजारों परिवारों को स्थायी सुविधा प्रदान करेगा। वहीं केंद्र के इलाके में खुलने के बाद यहां नए व्यवसाय के भी अवसर पैदा होंगे। आए दिन होने वाले कार्यक्रम में लोगों के आने से इलाके में रौनक भी बनी रहेगी। वहीं स्थानीय दुकानदारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


लोगों की सुविधा के लिए निगम की तरफ से तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही इसका काम भी पूरा कर लिया जाएगा। - सतपाल, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें