फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा: पंकज पूजन रामपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल सुदृढ़ीकरण, बूथ मजबूती और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनहितकारी और कल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही हैं। इन योजनाओं को संवाद, सेवा और संपर्क के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने फरीदाबाद जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों और उनकी टीमों की मेहनत व समर्पण के कारण ही फरीदाबाद जिला संगठनात्मक दृष्टि से हरियाणा के अग्रणी जिलों में शामिल है। इस अवसर पर मंडल प्रभारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की गई और समयबद्ध रूप से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक में जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, वरिष्ठ नेता वजीर सिंह डागर, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जेजू ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा पदाधिकारी और आईटी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें