ग्रेटर नोएडा (संवाद)। खेड़ी बनौता गांव में तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों में इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। तालाब की स्थिति बदहाल है और आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
ग्रामीण सतीश ने बताया कि तालाब के चारों तरफ, तार फेंसिंग, पेड़-पौधे और सौंदर्यीकरण का कार्य होना था, लेकिन अब तक ज्यादातर काम अधूरा पड़ा है। आसपास झाड़ियां और कबाड़ जमा होने के कारण मच्छर बढ़ते जा रहा है, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग है कि अधूरा कार्य जल्द ही पूरा कराया जाए।