फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार के नौ साल के कार्य गिनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णपाल गुर्जर ने प्रबुद्ध नागरिक सम्मलेन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बड़खल स्थित सल्तनत गार्डन में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मलेन में केंद्र सरकार के नौ साल के कार्याें को गिनाया। उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले का देश, प्रदेश और जिला देखा है। 9 साल में देश, प्रदेश और जिले में विकास हुआ है वह सभी के सामने है।
विज्ञापन

विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि बड़खल की धरती तपस्वियों की तपस्थली है और ऋषि पराशर की तपस्थली है, जिसे नमन करती हूं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही मातृत्व योजना, निरोगी आयुष, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, बीपीएल परिवार योजना, परिवार पहचान पत्र योजना, संस्कृति मॉडल स्कूल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह शगुन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाखड़ी गांव में गुड़गांव रोड पर हनुमान जी की मूर्ति के सामने की जमीन पर आने वाले समय में जेसी बोस यूनिवर्सिटी का कैंपस बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बड़खल झील का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा होने वाला है। बिजली के ग्रीन फील्ड, सूरजकुंड, सेक्टर-46 और सेक्टर-21डी में नए सब स्टेशन बने हैं, इसमें कुछ में काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें