फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रेफ की जर्जर सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइटों से लोग परेशान

Sat, 01 Jul 2023 06:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद स्थिति और खराब, गड्ढों में जलभराव से परेशानी दोगुनी हुई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ) की टूटी-फूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइटों लोगों के लिए जी का जंजाल बन रही हैं। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है, गड्ढों में जलभराव से परेशानी दोगुनी हो गई है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।





नए फरीदाबाद के लोग प्रशासन से मूलभूत सुविधाओं की जंग लड़ रहे हैं, सबसे निराशा की बात यह है कि 50 से ज्यादा सोसाइटियों में रह रहे 2 लाख से ज्यादा लोगों को राहत नहीं मिलने की बजाय समस्या बढ़ती जा रही है। इन दिनों ग्रेफ के लोगों के लिए टूटी सड़कें परेशानी बनकर उभर रही हैं। ग्रेफ की अधिकांश सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। लोगों के बीच दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई है, लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दिक्कत खेड़ी रोड से अमृता अस्पताल की तरफ से जाते हुए सेक्टर 87–88 डिवाइडिंग रोड की है, जहां बड़े-बड़े गड्ढों से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन






अंधेरे के कारण झीनाझपटी के मामले बढ़ने लगे
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-75 स्थित आर ब्लॉक के आरडब्ल्यूए महासचिव पी. शर्मा ने बताया कि सेक्टर-75 से 80 जाने वाली सड़क की स्ट्रीट लाइटें पिछले 4 महीने से खराब हैं। इस सड़क से बीपीटीपी आर, क्यू, पी, बडौली गांव सहित आसपास के क्षेत्र के हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। शाम ढलते ही सड़क अंधेरे में गुम हो जाती है, अंधेरे के कारण झीनाझपटी के मामले भी बढ़ने लगे हैं। नगर निगम अधिकारियों से लेकर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई भी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है।


लोगों से बातचीत
शहर के अलग-अलग विभाग में बैठे अधिकारियों से निवेदन है कि समस्या की ओर ध्यान दें। एक बड़ी आबादी परेशानी में है। अंधेरे के कारण शाम को महिलाएं सड़क पर नहीं निकल पा रही हैं।
विज्ञापन


-केसी हुड्डा उप प्रधान, आरडब्ल्यूए, आर ब्लॉक

सेक्टर 87–88 डिवाइडिंग रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लोग भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही की सजा आम जनता भुगत रही है।

-रविंद्र चौधरी, उप प्रधान, बीपीटीपी-एफ ब्लॉक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें