फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पानीपत में कल से शुरू होगी अंडर-11 राज्य स्कूली खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पानीपत में आयोजित होने वाली अंडर-11 हरियाणा राज्य स्कूली खेल प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार लड़कियों की टीमों की रिपोर्टिंग 30 अक्तूबर को होगी, जबकि उनके मुकाबले 31 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, लड़कों की टीमों को 31 अक्तूबर को रिपोर्टिंग करनी होगी और उनके मुकाबले एक नवंबर को होंगे।
विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार स्केटिंग खेल में लड़के और लड़कियों, दोनों वर्गों के खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग 30 अक्तूबर को निर्धारित की गई है। वहीं, जिम्नास्टिक में लड़के और लड़कियों की टीमों को 31 अक्तूबर को रिपोर्टिंग करनी होगी। जिम्नास्टिक के दोनों वर्गों के मुकाबले एक नवंबर को एक साथ आयोजित किए जाएंगे। संबंधित टीमों और प्रभारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि रिपोर्टिंग और मुकाबलों के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें