फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चिराग योजना के लिए 5 नवंबर तक स्कूलों को दर्ज करनी होगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सरकार की चिराग योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों को सीटों की जानकारी और विद्यार्थियों के पंजीकरण से जुड़ी प्रक्रिया 5 नवंबर तक पूरी करनी होगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल पर 5 नवंबर तक जानकारी दर्ज करनी होगी। चिराग योजना का पूरा नाम मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान योजना है। इसके तहत पात्र निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई का अवसर दिया जाता है। योजना के लिए पात्र स्कूल ही पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्कूलों को पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपने एमआईएस पोर्टल के स्कूल कोड को यूजरनेम के रूप में इस्तेमाल करना होगा। इसके साथ एमआईएस पोर्टल का पासवर्ड दर्ज करना होगा। विभागीय अधिकारियों और प्रशासनिक उपयोगकर्ताओं के लिए अलग से एडमिन लॉगिन की सुविधा दी गई है। योजना के जिला समन्वयक नरेश ने बताया कि सभी स्कूलों को स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जरूरी जानकारी दर्ज कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें