फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओडिशा के पवेलियन में '' हरे कृष्णा, हरे रामा '' की धुन करेंगी मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड मेले के दौरान राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती हुईं झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले का सात से 23 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा। मेले में थीम स्टेट ओडिशा का पवेलियन आकर्षण और आस्था का केंद्र होगा। उसमें बजने वाली हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा, हरे हरे की मधुर धुन पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करेगी। उसके साथ ही समय- समय पर अष्ट प्रहरी कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

अरावली की वादियों में लगने वाले सूरजकुंड मेले को लेकर तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। मेले के इतिहास में पहली बार एक साथ दो राज्यों ओडिशा और मध्य प्रदेश को थीम स्टेट बनाया गया है। थीम स्टेट ओडिशा का पवेलियन आकर्षण और आस्था का केंद्र रहेगा। ओडिशा के शहरों और गांवों में शादी के शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण को समर्पित संकीर्तन की धूम रहती है। मेले के दौरान ओडिशा पवेलियन में हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा, हरे हरे व हरे राम, रामा, रामा, हरे हरे धुन सुनाई देगी। उसके साथ ही पवेलियन में सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती हुए झांकियां देश-विदेश के पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अष्ट प्रहरी कार्यक्रम भी होगा
ओडिशा में अष्ट प्रहरी कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस कार्यक्रम में 10 या 12 भक्तों की मंडली होती है। जो भगवान की पूजा करती है। मेले में भी कुछ इस तरह से भक्ति के रंग नजर आएंगे। यह अष्ट प्रहरी कार्यक्रम उत्तर भारत में माता की चौकी, जागरण और भजन संध्या की तरह आयोजित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें